झामुमो ने जारी किया अधिकार पत्र, मेनिफेस्टो में इन वादों को किया शामिल

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया है. झामुमो ने अपने घोषणा पत्र को अधिकार पत्र का नाम दिया है. घोषणा पत्र को दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जारी किया. इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी.
हेमंत सोरेन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरु, झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आगामी अबुआ सरकार का अधिकार पत्र जारी किया.” इस घोषणा पत्र में झामुमो ने राज्य के विकास, रोजगार, आदिवासी और मूलवासी अधिकारों, महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाओं और वादों को शामिल किया है. पार्टी ने इसे ‘अबुआ सरकार’ का अधिकार पत्र बताते हुए जनता से इसे समर्थन देने की अपील की है.
आदरणीय दिशोम गुरु, झामुमो के अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन जी ने आगामी अबुआ सरकार का अधिकार पत्र जारी किया। pic.twitter.com/hWwAjxRMmy
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 11, 2024


