चंपाई सोरेन और JMM के बीच बढ़ी दूरियां, पूर्व सीएम ने कारकेट में शामिल सभी वाहन किये वापस

राज्य सरकार ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से उनकी सुरक्षा में तैनात छह में से तीन गाड़ियां लौटाने को कहा था. इससे नाराज होकर चंपाई सोरेन ने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी गाड़ियां राज्य सरकार को लौटा दी हैं. चंपाई सोरेन के इस कदम से उनके और जेएमएम के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं.

रांची: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने अपने कारकेट की सभी गाड़ियां राज्य सरकार को लौटा दी हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने राज्य सरकार से नाराजगी में यह कदम उठाया है. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से उनकी सुरक्षा में तैनात छह में से तीन गाड़ियां लौटाने को कहा था. इससे नाराज होकर चंपाई सोरेन ने अपनी सुरक्षा में तैनात सभी गाड़ियां राज्य सरकार को लौटा दी हैं.

चंपाई सोरेन के इस कदम से उनके और जेएमएम के बीच दूरियां बढ़ती नजर आ रही हैं. इस दौरान चंपाई सोरेन ने कहा कि अगर सरकार मुझे इतना परेशान कर रही है तो समझा जा सकता है कि सरकार राज्य की जनता के साथ कैसा व्यवहार करती होगी. आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More