झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिले तेलंगाना के सीएम केसीआर, विपक्षी एकजुटता की कोशिश

रांची : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा शुरू हो गयी है और इसके लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार तय करने में केसीआर की भूमिका अहम बतायी जा रही है।

मालूम हो कि केसीआर से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात होने और उसके बाद पीके के नीतीश कुमार से मुलाकात की खबरें मीडिया में आयी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि विपक्ष नीतीश कुमार को शीर्ष पद के लिए साझा उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकता है।


हालांकि हेमंत से मुलाकात को लेकर केसीआर ने कहा कि हमलोगों ने विभिन्न मुद्दों पर आज चर्चा की। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि भारत को नई दिशा में ले जाने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग तीसरे मोर्चे व चौथे मोर्चे की बात कर रहे हैं…मैं स्पष्ट कर दूं कि अबतक कोई मोर्चा नहीं बना है।


उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है, कोई फ्रंट बनाना है कि नहीं, इसके बारे में हम जानकारी आगे विस्तार से देंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More