झारखंड : सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका से शुरू की सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना-2

दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को उपराजधानी दुमका से महत्वाकांक्षी सोना सबरन धोती-साड़ी योजना शुरू किया। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को 10 रुपये में धोती-साड़ी जैसे आवश्यक वस्त्र दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने के साथ कहा कि राज्यवासी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आए। पदाधिकारी भी योजनाओं की सही-सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली पिछली सरकार ने 2014 में झारखंड की गरीब जनता के लिए धोती-साड़ी योजना शुरू की थी, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दिया। आज का दिन ऐतिहासिक है। गरीब जनता को तन ढकने के लिए फिर सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना शुरू की जा रही है। साल में दो बार 10 रुपये इस योजना का लाभ गरीब जनता को मिलेगा।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में आज करीब दो अरब 30 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और करीब 33 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक की योजनाओं का ऑनलाइन उदघाटन किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More