झारखंड के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री अशोक भगत की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

रांची : झारखंड के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व विकास भारती नामक संस्था के प्रमुख पद्मश्री अशोक भगत की तबीयत बिगड़ गयी है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार को रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। रिम्स में अशोक भगत को इन्वेंजिव वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी सघन चिकित्सा कर रहे हैं।

अशोक भगत को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और उनका ऑक्सीजन लेवल घट कर 70 पर आ गया है। उनके फेफड़े में पानी भरे होने की बात बतायी गयी है। इलाज से उनकी स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।

अशोक भगत का इलाज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में हो रहा है। अशोक भगत की अगुवाई में गुमला के विशुनपुर में चलने वाले ग्राम विकास के कार्य एक मॉडल माने जाते हैं। उन्होंने लोगों को आत्म निर्भर बनाने के लिए ग्रामीणों के बीच काफी काम किया है और इसके लिए उन्हें पद्मश्री दिया गया है। बीएचयू से शिक्षा प्राप्त अशोक भगत ने झारखंड व सुदूर आदिवासी क्षेत्रों को अपनी कर्मभूमि के रूप में चुना।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More