अलका तिवारी बनीं झारखंड की नई मुख्य सचिव, अधिसूचना जारी

मुख्य सचिव एल. ख्यांगते कल यानि 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हो गए, जिसके बाद से झारखंड मुख्य सचिव का पद रिक्त था. हालांकि उनके सेवा विस्तार पर विचार किया जा रहा था, मगर इस पर कोई सहमति नहीं बनी.

रांची: अलका तिवारी को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. बता दें कि मुख्य सचिव एल. ख्यांगते कल यानि 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हो गए, जिसके बाद से झारखंड मुख्य सचिव का पद रिक्त था. हालांकि उनके सेवा विस्तार पर विचार किया जा रहा था, मगर इस पर कोई सहमति नहीं बनी. जिसके बाद आज (शुक्रवार) अलका तिवारी को मुख्य सचिव बनाये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी. 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More