झारखंड से सिर्फ एक कैबिनेट मंत्री दुर्भाग्यपूर्ण: आलोक दूबे

रांची: कांग्रेस का मानना है, कि मोदी सरकार में महज अर्जुन मुंडा को कैबिनेट में स्थाना देना झारखंड की उपेक्षा है। भाजपा आरंभ से ही ऐसा करने आयी है। पार्टी प्रवक्ता आलोक दूबे ने कहा कि केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी झारखंड से एक-दो लोगों को ही कैबिनेट में जगह मिली थी व मोदी जी भी इसी नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

[URIS id=8357]

श्री दूबे ने कहा, कि जनता को पूरी उम्मीद थी, झारखंड से कम से कम तीन मंत्री बनाये जाएंगे, ऐसा होने पर प्रदेश का विकास कार्य तेजी से हो पाता। ऐसा नही होने के कारण जनता के बीच में आक्रोश है। उन्होंने हरियाणा-छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा, कि इन छोटे राज्यों से भी 3-3 लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है, लेकिन झारखंड को सिर्फ एक बर्थ मिला। बिहार से जदयू को भी कोई स्थान नहीं मिला है, इसलिए ये तमाम बातें अच्छे संकेत नहीं दे रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More