झारखंड में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, अपराधियों के हौसले बुलंद: बाबूलाल मरांडी

बोकारो: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की मौजूदा सरकार पर तंज कसा है और कहा है कि झूठ की सरकार का अंत तय है। उन्होंने कहा कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, अपराधी बेखौफ हो गये हैं और जनता खौफ के साए में है। झारखंड में लोकसभा चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की बढ़त के बाद अब उत्साह से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है।
बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें विधानसभा चुनाव में जुट जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार झारखंड में आए इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। उनकी मानें तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में राज्य की 51 विधानसभा में पार्टी ने लिड लिया है, उससे भाजपा काफी उत्साहित नजर आ रही है और यही वजह है कि भाजपा पूरे झारखंड में कार्यकताओं को सम्मानित कर रही है।
इससे पहले कार्यकताओं के ऊपर फूल बरसाए गए। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि आज झारखंड में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां अपराधियों के हौसले बुलंद है। वही झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज युवाओं को रोजगार देने की बात थी, नही तो बेरोजगारी भत्ता लेकिन आज युवा ठगे जा चुके है। इस कार्यक्रम में भाजपा के बोकारो विधायक बिरंची नारायण सहित जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


