झारखंड में कोरोना संक्रमण के मिले सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या 41 हुई

रांची : झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले मिले हैं. इनमें पांच केस रांची के हिंदपीढी इलाके के हैं, जबकि एक मामला रांची जिले के ही बेड़ो प्रखंड का और एक सिमडेगा जिले का है. ये नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 41 पर पहुंच गयी है. बेड़ो में 52 साल का शख्स जबकि सिमडेगा में 17 साल का युवा कोरोना से संक्रमित मिला है. इनके तबलीगी जमात से रिश्ते होने की बात भी कही जा रही है.
राज्य में सबसे अधिक 25 कोरोना मरीज रांची में मिले हैं, जबकि बोकारो में नौ मरीज मिले हैं. वहीं, हजारीबाग व धनबाद में दो-दो मरीज मिले हैं.
अबतक ज्ञात जानकारी के अनुसार, राज्य में कोरोना का संक्रमण मुख्यतः तबलीगी जमात के लोगों से हुआ है. इसके अलावा अन्य प्रांतों से आए मजदूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए व उनसे संक्रमण भी फैला.


