रेलवे का झारखंड को सौगात, जल्द दौड़ेगी भारत दर्शन ट्रेन

रांची: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपाेरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के लिए जल्द ही झारखंड से भारत दर्शन ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पंच ज्योतिर्लिंग त्रयंबकेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, महाकाल, ओंकारेशवर के साथ शिरडी साईं बाबा का दर्शन करवाएगी। इस यात्रा में 11 दिन और 10 रात लगेंगे।

भारत दर्शन की सभी बोगियां स्लीपर क्लास की होगी। झारखंड से भारत दर्शन ट्रेन शुरू करने के लिए काेलकाता में आईआरसीटीसी के अधिकारी बैठक करेंगे और इस पर निर्णय लेंगे। वहीं इस यात्रा के लिए प्रत्येक यात्री से 11 हजार चार सौ रुपये वसूले जाएंगे। इस खर्च में यात्रियों के सारे सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही यात्रियों का बीमा भी कराया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन में पैंट्रीकार भी रहेगा, जिसमें यात्रियाें को शुद्ध शाकाहारी भाेजन पराेसा जाएगा।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More