झारखंड : हेमंत सोरेन यूपीए सरकार बचाने के लिए विधायकों के साथ बस से हुए रवाना

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर कायम अनिश्चितता के बीच आज झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने एक नया कदम उठाया है। सीएम सोरेन यूपीए विधायकों के साथ बस पर सवार होकर अज्ञात जगह के लिए रवाना हुए हैं। दो बसों में सभी यूपीए विधायक सवार हैं और टीवी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि ये लोग गैर भाजपा शासित राज्य पश्चिम बंगाल या छत्तीसगढ जा सकते हैं, ताकि यूपीए विधायकों में तोडफोड़ की कोशिशें नहीं हो।


मालूम हो कि ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता खतरे में है। प्रभात खबर अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चुनाव आयोग ने राज्यपाल रमेस बैस से हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है, जिस पर गवर्नर ने फैसला लेते हुए चुनाव आयोग को अपनी ओर से जवाब भेज दिया है। अब इस पर चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर सकता है।

ऐसा होने पर फिलहाल हेमंत सोरेन की सदस्यता खत्म हो जाएगी और उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। हालांकि उनके पास किसी और का मुख्यमंत्री के रूप में नाम आगे बढाने या दोबार विधानसभा चुनाव के लिए चुन कर आने का विकल्प रहेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More