झारखंड ऊर्जा विभाग: 100 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में 37.18 लाख बरामद, एक गिरफ्तार

एटीएस एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 37.18 लाख रूपया बरामद किया है. बता दें कि इस मामले में एसआईटी ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
रांची: झारखंड ऊर्जा विभाग से 100 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में गठित एसआईटी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी रांची के ओबेरिया रोड स्थित एकता नगर का निवासी है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अवशेष लकड़ा बताया जा रहा है.
एटीएस एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एसआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 37.18 लाख रूपया बरामद किया है. बता दें कि इस मामले में एसआईटी ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही अब तक 350 विभिन्न बैंक अकाउंट को फ्रीज भी किया है.


