झारखंड के पत्रकार आकाश भार्गव का बीमारी से दिल्ली में इलाज के दौरान निधन

रांची : झारखंड के प्रमुख पत्रकार आकाश भार्गव की लीवर की बीमारी की वजह से मौत हो गयी। आकाश भार्गव ने आखिरी सांसे दिल्ली में ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर झारखंड की पत्रकार बिरादरी ने दुःख और शोक व्यक्त किया है।

आकाश भार्गव ने रांची विश्वविद्यालय से पढाई की थी और रांची से संचालित एक क्षेत्रीय चैनल से जुड़े थे। वे एक अच्छे टीवी पत्रकार माने जाते थे।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पत्रकार सनी शरद ने लिखा, पत्रकार आकाश भार्गव नहीं रहे। वे लीवर की बीमारी से ग्रसित थे और पिछले कई दिनों से उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। विनम्र श्रद्धांजलि।

पत्रकार सुमित कुमार ने लिखा, पत्रकार आकाश भार्गव नहीं रहे। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में इलाज़ चल रहा था।

टीवी पत्रकार सोहन सिंह ने लिखा, रांची के पत्रकार व मेरे बहुत अच्छे दोस्त आकाश भार्गव का निधन। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में इलाज़ चल रहा था। भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। नमन।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More