बाबूलाल मरांडी ने झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा जयंती की दी शुभकामनाएं

बाबूलाल ने लिखा है कि मातृभूमि और आदिवासी समाज के अस्मिता की रक्षा के लिए किया गया उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा.

रांची: झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा जयंती के अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं. 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ के पोस्ट पर लिखा है कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं. अंग्रेजी हुकूमत के विरोध उलगुलान का बिगुल फूंक कर उन्होंने ज़न चेतना जागृत की.

मातृभूमि और आदिवासी समाज के अस्मिता की रक्षा के लिए किया गया उनका संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा.

आइए, जनजातीय गौरव दिवस के इस पावन अवसर पर हम उनके दिखाए मार्ग पर चलने और एक सशक्त, स्वाभिमानी समाज बनाने का संकल्प लें.

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More