Jharkhand Assembly Election 2024: रांची में पहले चरण में होगी वोटिंग, 25 अक्टूबर से नामांकन शुरू

81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे. झारखंड में 13 नवंबर को पहला चरण और 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 23 नवंबर को मतगणना होगी.

रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने आज झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में चुनाव होंगे. झारखंड में 13 नवंबर को पहला चरण और 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 23 नवंबर को मतगणना होगी. 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), झारखंड, के.रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन 18 अक्टूबर को  एवं नामांकन की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है. नामांकनों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी. नाम वापसी 30 अक्टूबर को होगी एवं मतदान 13 नवंबर को होगा.

चुनाव के दूसरे चरण में अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन 22 अक्टूबर से शुरू होगी.  नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर होगी. नामांकनों की स्क्रूटनी 30 अक्टूबर एवं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 1 नवंबर रखी गयी है. 20 नवंबर को मतदान होगा एवं  मतगणना 23 नवंबर को होगी.

Jharkhand Assembly Election 2024: रांची में पहले चरण में होगी वोटिंग, 25 अक्टूबर से नामांकन शुरू
इन दो चरणों में होंगे मतदान.

चुनाव आयोग के अनुसार 2.6 करोड़ मतदाता झारखंड में वोट डालेंगे. फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 11.84 लाख हैं. युवा मतदाता 66.84 लाख, महिला मतदाता 1.29 करोड़ और पुरुष मतदाता 1.31 करोड़ हैं. झारखंड में कुल 29,562 पोलिंग स्टेशन बनाये जायेंगे.
 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More