कैमरून में फंसे झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर, सरकार से लगायी वतन वापसी की गुहार

पिछले 4 महीने से इन मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस वजह से मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है.

रांची: विदेश में झारखंड के प्रवासी मजदूरों के फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है. इस बार झारखंड के 47 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के कैमरून में फंसे हैं. इनमें गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के मजदूर शामिल हैं. पिछले 4 महीने से इन मजदूरों को कंपनी द्वारा मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस वजह से मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है. 

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग करते हुए कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर अधिक पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं. इससे पहले भी कैमरून से 27 मजदूरों की काफी मशक्कत के बाद इनकी वतन वापसी कराई गई. इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं. सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था की जरूरत है.

मजदूरों में ये हैं शामिल

 

हजारीबाग (बिष्णुगढ़)

रेवतलाल महतो(जोबर)
कमलदेव कुमार महतो(जोबर)
विजय कुमार महतो(जोबर)
जय नारायण कुमार महतो (जोबर)
उमेश महतो(जोबर)
राजेंद्र कुमार (नागी)
चिंतामणि महतो(अम्बाटांड़)
भागीरथ महतो(अम्बाटांड़)
प्रेमचंद महतो (अम्बाटांड़)
पिंटू कुमार महतो(अम्बाटांड़)
 दशरथ महतो(खरकी)
सुरेश महतो(मडमों)
मनोज कुमार महतो(सिरैय)
बलदेव महतो(बलकमक्का)
रोहित महतो (केंदुवाडीह)
टेकलाल महतो (बसरिया)
निर्मल महतो(बसरिया)
छोटी यादव(बसरिया)
भूखलाल महतो(बसरिया) 
किशोर कुमार(बसरिया)
योगेंद्र महतो(बसरिया)
रामचंद्र महतो (बसरिया)
निर्मल यादव  (बसरिया)
लोकनाथ यादव (बसरिया)
हीरालाल मांझी (चलकरी)
धानेश्वर किस्कु(लमकीटांड)
मनोज मरांडी (दुमुहान)
अशोक महतो (गोविंदपुर)
भुवनेश्वर महतो(गोविंदपुर)
भरथ महतो (बंदखारों )
दिनेश टुडू (चानो)

बोकारो( गोमिया)

खिरोधर महतो(मुंगो)
 नारायण महतो (मुंगो)
नीलकंठ महतो (सीधाबारा)
महेश महतो( नरकंडी)
 राजेश कुमार महतो (तुसको)
रोहित महतो  (तिसकोपी)
द्वारिका महतो (तुईयो)
सत्येंद्र कुमार महतो (रजडेरवा)
छोटन टुडू (नावडंडा)
छोटन किस्कू (नावडंडा)
गणेश महतो (बड़की सीधाबारा) चेतलाल महतो (बड़की सीधाबारा)
चंद्रदेव महतो(बड़की सीधाबारा
संतोष महतो (नावाडीह)

गिरिडीह (बगोदर)

रूपलाल महतो (महुरी)
मुकेश महतो(हेंसला) 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More