भाजपा से ही झारखंड का विकास सम्भव: हिमंता बिश्व सरमा

हिमंता ने कहा, देश की तरक्की और उन्नति के लिए जिस तरह से केंद्र में मोदी सरकार को वोट देकर सरकार बनाया है. ठीक उसी तरह से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार बनानी है तभी झारखंड का विकास संभव है. 

कोडरमा: कोडरमा विधानसभा की वोटिंग की घड़ी जैसे जैसे नजदीक आने लगी है, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है. शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने मरकच्चो प्रखण्ड के गुरहा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने एक तरफ जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर निशाना साधा. कोडरमा के नावाडीह 1 हाट के गुरहा मैदान में हिमंत विश्व सरमा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए. हिमंता विश्व सरमा ने लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कोडरमा की भाजपा प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव को जिताने का लोगों से आग्रह किया. 

डबल इंजन की सरकार में ही झारखंड का विकास संभव

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास की जो गाथा लिखी है उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए लोगों को एकजुट होना होगा. देश की तरक्की और उन्नति के लिए जिस तरह से केंद्र में मोदी सरकार को वोट देकर सरकार बनाया है. ठीक उसी तरह से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाकर डबल इंजन की सरकार बनानी है तभी झारखंड का विकास संभव है. जनसभा को सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक प्रत्याशी डॉ. नीरा यादव, जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, रामचन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, रमेश सरदार, अरशद खान, सत्यनारायण यादव, वीरेंद्र सिंह, अंबिका सिंह, रवि मोदी ने भी सम्बोधित किया और विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने की जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव व शिवेंद्र नारायण सिन्हा ने किया. मौके पर विशाल भदानी, बिनोद कुमार मुन्ना, राजकुमार यादव, दिनेश सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

महेंद्र प्रसाद यादव भाजपा में हुए शामिल

कार्यक्रम के दौरान मूल निवासी समाज पार्टी के बिहार और झारखंड प्रभारी महेंद्र प्रसाद यादव भाजपा में शामिल हो गए. असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा ने भाजपा का पट्टा देकर उनका स्वागत किया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More