अंगिका भाषा को आठवीं अनुसूची व झारखंड की नियुक्तियों में शामिल कराने पर मंथन

साहिबगंज : स्थानीय माध्यमिक शिक्षक संघ भवन, साहिबगंज के प्रशाल में साहिबगंज जिला अंगिका समाज का सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता अंगिका समाज के वरिष्ठ नागरिक मुरली धार ठाकुर ने की। सम्मेलन में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के महासचिव ’डॉ मोहन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरोत्तम प्रसाद सिंह, दीपक कुमार, अनिल चौधरी उपस्थित हुए।
सम्मेलन में मुख्य रूप से अंगिका भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, राष्ट्रीय जनगणना पंजी में अंगिका को अंकित करने, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर एक विषय के रूप में अंगिका भाषा की पढ़ाई शुरू करने, जनगणना में अंगिका भाषा को शामिल करने आदि महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
डॉ मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि अंगिका भाषा को अष्टम अनुसूची में शामिल कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भेजा समस्त अंगिका समाज की ओर से भेजना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति नियमावली में अंगिका को शामिल करने को लेकर दिनांक 20 दिसंबर को प्रदीप कुमार यादव विधायक पोडैयाहाट, अमित मंडल विधायक गोड्डा, राजेश रंजन पूर्व विधायक महगामा एवं झारखंड प्रदेश अंगिका समाज राज्य कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारी डॉ प्रदीप प्रभात, नरोत्तम प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी बात रखी थी।
साहिबगंज के अंगिका समाज से अपील की गयी कि वो स्वयं जागरूक होकर अंगिका भाषा का प्रचार-प्रसार करें और राज्य के मुख्य उद्देश्य में सहयोग करें।
मंच संचालन शंभु ठाकुर ने किया। जिलाध्यक्ष भागीरथ तिवारी एवं डॉ रणजीत कुमार सिंह ने अंगिका समाज के उत्थान, विकास एवं भाषा के प्रचार-प्रसार के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंगिका भाषा हम सबों की मातृभाषा है। अंगिका प्रेमी अंगिका में ही बोलें और प्रचार-प्रसार करें।
राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरोत्तम कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह एवं अनिल कुमार सिंह ने भी अंगिका भाषा.भाषी पर जोरदार सम्बोधन किया। नरेश कुमार सिंह, शशि कुमार सुमन, शान्ति कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।
सम्मेलन के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत्त शिक्षक नरेश कुमार सिंह ने किया। आज की बैठक में जिला के दर्जनों गण्यमान्य लोग थे।
सम्मेलन में प्रमुख बिंदु जिस पर चर्चा की गयी –
राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी में अंगिका को शामिल कराने हेतु रणनीति पर विचार।
झारखण्ड सरकार की नियुक्ति नियमावली में अन्य जिलों एवं राज्य स्तरीय नियुक्ति में अंगिका को शामिल कराने पर विचार।
अंगिका को अष्टम अनुसूची में शामिल कराने पर विचार।
जिला संचालन की स्थिति की समीक्षा।
संगठनात्मक एवं सदस्यता विस्तार पर विचार।
अंगिका समाज के परिवार से जुड़े।


