बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला झारखंड दौरा, श्रद्धांजलि देने पहुंचीं उलीहातू

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आजादी की लड़ाई के महान योद्धा बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आयी हैं। रांची हवाई अड्डे पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनकी आगवानी की।


द्रौपदी मुर्मू का बिरसा मुंडा के खूंटी जिले स्थित गांव उलीहातू गयीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सोरेन ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में उलीहातू में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मिलने का सौभाग्य मिला।

राष्ट्रपति कार्यालय से भी इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी गयी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले झारखंड दौरे पर गयीं और गर्वनर, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों ने उनका वहां स्वागत किया।


द्रौपदी मुर्मू इससे पहले राष्टप्रति चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के दौरे पर आयी थीं और पूर्व में झारखंड की राज्यपाल रही हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More