अटल जयंती के मौके पर भरत विकास परिषद ने पहाड़िया परिवारों में बांटा कंबल

दुमका : भारत विकास परिषद, दुमका इकाई के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भुरकुंडा पंचायत के ऊपर मांझीआड़ा गांव के पहाड़िया टोला में ठंड के मौसम को देखते हुए 100 कंबल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया गया। भारत विकास परिषद समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने एवं उनके सुख-दुख में सहभागी होने के लिए ऐसे सुदूर ग्रामों में कार्यक्रमों का आयोजन करती है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद की अध्यक्ष भारती शर्मा, भारत विकास परिषद के सचिव मधुर कुमार सिंह, भारत विकास परिषद महिला सहभागिता की संगीता सिन्हा, भारत विकास परिषद सेवा प्रभाग के प्रमुख डॉ मुकेश, भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य शह व्यवसाई पवन केसरी, पूर्व वार्ड सदस्य सह समाजसेवी अर्चना केसरी, व्यवसायी दिलीप शर्मा, व्यवसायी मधुकर दत्ता, सरिता अग्रवाल, ज्योति हिम्मत सिंहका, शिवपाल भुरकुंडा, ग्रामीण विश्वनाथ सिंह, मेघनाथ सिंह, नेप लाल पूजहर, आनंद सिंह, राजदेव सिंह, आनंद गिरी, धर्मेंद्र गिरी, सावित्री देवी, निर्मला देवी, सरिता हेमरोम, सुनीता मोहली उपस्थित थे।
ये कार्यक्रम के साथ-साथ ग्रामीणों की कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं से भी अवगत हुए, जिसमें पीने पानी की समस्या, शौचालय की समस्या, सिंचाई की सुविधा ना होना आदि है। भारत विकास परिषद के सदस्यों ने समस्याओं का समाधान के लिए उचित स्थान एवं संबंधित पदाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया।


