अलचिकि लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जन्म जयंती मनायी गयी

दुमका : जिले के रानीश्वर प्रखंड के सिमलजोड़ में ओलचिकी लिपि के आविष्कारक गुरु गोमके रघुनाथ मुर्मू की जन्म जयंती आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता सेंगेल जिला अध्यक्ष सुनील मुर्मू ने किया। बार्नाड हांसदा ने संदेश दिया कि आज आदिवासियों का हासा, भाषा, जाति, धर्म, रोजगार आदि लुट मिट रहा है। हेमंत सोरेन ने मरांग बुरु बेच दिया और वे कुरमी-महतो को एसटी बनाना चाहते हैं। संताली भाषा को ओलचिकी लिपि के साथ झारखंड की प्रथम राजभाषा नहीं बनाना चाहते हैं।
बार्नाड ने कहा कि इसलिए सबकुछ बचाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। एकजुट होने के लिए गांव-गांव में बेकार साबित हो रहे पारंपरिक वंशानुगत माझी, परगना की जगह सेंगेल माझी, सेंगेल परगना बनाने की जरूरत है। सरना धर्म कोड को 2023 में हर हाल में लाने की जरूरत है। अन्य धर्मों और खासकर ईसाई धर्म की तरफ नहीं जाना है। भारत की जनतांत्रिक व्यवस्था में हर समाधान के लिए राजनीतिक परिचर्चा भी बहुत जरूरी है। ताकि हम वोट क्यों दें, किसको दें और वोट के बदले क्या मांगें, इसकी समझ आदिवासियों को हो सकें, अन्यथा वोट के बदले हँड़िया, दारू, चखना, रुपया, पैसा, फुटबॉल, जर्सी आदि मांगने की बीमारी खत्म नहीं हो सकेगी और सभी पार्टी और नेतागण हमें बेवकूफ बनाते रहेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि वृहद एकता और आंदोलन के लिए 30 जून 2023 को लाखों की संख्या में कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड चलो। विश्व सरना धर्म कोड जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है। आदिवासी सपनों को पूरा करना है। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक गुलामी से आजाद होना है। डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर द्वारा 300 साल से गुलाम काले. नीग्रो लोगों को आजादी के लिए 28 अगस्त 1963 के वाशिंगटन चलो जनसभा से प्रेरणा लेना है। कार्यक्रम में सुनील हांसदा, पार्वती टुडू, मर्सिला टुडू, मेघु शेक, रूबीलाल सोरेन, सुमित मुर्मू, नरेंद्र हांसदा आदि शामिल थे।


