दुमका के दुन्दिया गांव में जान्थर और माहमोड़े पूजा संपन्न

दुमका : दुमका प्रखंड की भुरकुंडा पंचायत के अंतर्गत दुन्दिया गांव में दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा और दुन्दिया गांव के ग्रामीणों ने हर्षाेल्लास के साथ जान्थर और माहमोड़े पूजा मनाया। इसके साथ-साथ दो दिवसीय कराम पूजा कि शुरुआत भी आज शाम में होगी। फसल जब खेत में पक जाते हैं तब उसे घर लाने के पहले संताल आदिवासियों में यह परंपरा है कि अपने इष्ट देवताओं को बिना भोग दिए खेत से फसल गांव में नहीं लायी जाती है।

पूज्य स्थल जाहेर थान में जान्थर पूजा के माध्यम इष्ट देवताओं को पके हुए धान का पौधा भोग में चढ़ाया जाता है। इसके साथ-साथ बलि भी चढ़ायी जाती है। माहमोड़े पूजा भी जाहेर थान में की जाती है। इसमें भी बलि दी जाती है। माहमोड़े पूजा हर पांच साल में की जाती है।

पूजा गांव को बीमारियों से बचाए रखने के लिए की जाती है। इस पूजा में भी बलि देने की प्रथा हैं। आज जाहेर थान में ग्रामीणों ने मुर्गा, बकरी, सूअर और भेड़ की बलि दी। आज शाम को कारम पूजा शुरू होगी जो दूसरे दिन को समाप्त होगी। कराम पूजा में सिर्फ मिठाई, दूध से पूजा की जाती है। इस मौके में सुरेश टुडू, सोलेमान मुर्मू, माने टुडू, बाबूलाल मुर्मू, रमेश हांसदा, विनय हांसदा, बबुधन टुडू, सुनिराम टुडू, विधुला हांसदा, सोनातन किस्कू, रंजीत किस्कू, एडबिन हांसदा, दिनेश टुडू, सुमित हांसदा, प्रेम किस्कू, कमलेश मुर्मू, बेन्जामिन टुडू, लोकराम मुर्मू आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More