सरयू ने फिर रघुवर को लपेटा, कहा : नौकरियां देने का दस्तावेज मेरे पास, लिम्का बुक में दर्ज कराया फर्जी रिकार्ड, हो जांच

रांची : झारखंड के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने एक बार फिर राज्य की पूर्ववर्ती रघुवर सरकार को घेरा है. सरयू ने ट्विट के जरिए रघुवर सरकार के कामकाज पर सवाल उठाया है और मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जांच कराने की मांग की है. सरयू राय ने आज ट्वीट कर कहा कि 12 जनवरी 2018 को 26 हजार युवकों को नौकरी देने की घोषणा राज्य सरकार ने तामझाम से की थी. इन सभी का व जहां इन्हें नौक्री मिली उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर मरेे पास है. जांचने पर दावा फर्जी निकला. पर, लिमका बुक आफ रिकार्ड में यह दर्ज हो गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि यह फर्जीवाड़ा किसने किया.
12.1.2018 को 26000 युवकों को नौकरी देने की घोषणा राज्य सरकार ने तामझाम के साथ की.इन सभी का व जहां इन्हे नौकरी मिली उनका नाम,पता,मोबाइल मेरे पास है.जाचने पर दावा फ़र्ज़ी निकला.पर लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड में यह दर्ज हो गया.किसने किया यह फर्जीवाडा? CM @HemantSorenJMM इसकी जाच करायें.
— Saryu Roy (@roysaryu) February 4, 2020
सरयू राय ने इस ट्वीट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अटैच किया है और जांच कराने की मांग की है. इससे पहले भी सरयू राय रघुवर दास के नियंत्रण वाले विभागों में हुए कामकाज की जांच की मांग कर चुके हैं.
सरयू राय ने इससे पहले कल रात एक ट्वीट किया था, जिसमें कहा था कि बिग – 4 के नाम से मशहूर E&Y, PWC, KPMG एवं अन्य विदेशी कंपनियों ने विगत 5 वर्षों में झारखंड सरकार के कई विभागों में मनोनीत परामर्शी का काम किया है. मोमेंटम झारखंड, कौशल विकास, जनसंपर्क, शिक्षा, खान, आईटी आदि में इनके चर्चित कार्यों के लाभ-हानि की गहन छानबीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करवायें.
बिग-4 के नाम से मशहूर E&Y, PWC, KPMG एवं अन्य विदेशी कंपनियों ने विगत 5 वर्षों में झारखंड सरकार के कई विभागों में मनोनीत परामर्शी का काम किया है. मोमेंटम झारखंड, कौशल विकास, जनसंपर्क, शिक्षा, खान, आईटी आदि में इनके चर्चित कार्यों के लाभ-हानि की गहन छानबीन @HemantSorenJMM करायें
— Saryu Roy (@roysaryu) February 3, 2020


