Internet Ban: हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा में इंटरनेट सेवा बंद, जानिए कारण

Ranchi: सोमवार सुबह से ही झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा जिले में इंटरनेट सेवा (Internet ban) बंद कर दी गयी है। सुबह सात बजे के करीब लोगों के फोन में मैसेज आया है कि अगले आदेश तक के लिए सरकार ने आपके क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है। इस बीच किसी भी रूप में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। कई तरह का कार्य ठप पड़े हैं। लोगों को परेशानी भी हो रही है।

इंटरनेट सेवा बंद (Internet ban) करने के कारणों की पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि संबंधित चारों जिलों के अलग-अलग स्थानो पर रविवार रात को हिंसक घटनाएं हुईं है। इसमें एक व्यक्ति की मौत, आगजनी, मारपीट आदि शामिल है। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्ठिकोण से चारों जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

हजारीबाग (Internet ban)
हजारीबाग जिले के बरही में आपसी विवाद में रूपेश पांडेय नामक युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि रुपेश नयीटांड गांव का रहने वाला था, जिसे आपसी विवाद में दुलमुंहा गांव के लोगों ने पीट दिया। पिटाई के बाद रुपेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित नयीटांड गांव के लोग दुलमुंहा पहुंचे और वहां के घरों में आग लगाने की कोशिश की। घर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों में आग लगायी भी गयी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। इस दौरान पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी। दंगा न भड़के, इसलिए पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद (Internet ban) कर दी गयी है।

कोडरमा (Internet ban)
कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गयी है, जिसें 8 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी मिली है कि कर्बला नगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बज रहा था। उसी समय जानवरों का झुंड खेतों से चरकर आ रहा था। डीजे की आवाज सुन जानवर इधर-उधर भागने लगे। चरवाहों ने डीजी वाले से डीजे बंद करने का कहा, जिसके बाद मार पीट हो गयी। इसमें दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं। कोडरमा के एसपी कुमार गौरव मरकच्चो थाना पहुंचे हैं। पूरे् जिले में इंटरनेट सेवा बंद (Internet ban) कर दिया गया है।

गिरिडीह और चतरा से किसी भी ऐसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। चतरा जिला हजारीबाग से और गिरिडीह कोडरमा की सीमा लगता है। संभवत: इसी कारण दोनों जिलों में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More