भारत के 51वें चीफ जस्टिस बने संजीव खन्ना, राष्ट्रपति ने दिलायी शपथ

मुख्य न्यायाधीश की भूमिका के लिए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने संजीव खन्ना के नाम को प्रस्तावित किया था. बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर हो गये.

रांची: भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना ने आज राष्ट्रपति भवन में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. मुख्य न्यायाधीश की भूमिका के लिए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने संजीव खन्ना के नाम को प्रस्तावित किया था. बता दें कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर हो गये.  

संजीव खन्ना

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ. उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के वकील के रूप में अपना कानूनी करियर शुरू किया. उन्हें संवैधानिक कानून, कराधान, मध्यस्थता, वाणिज्यिक कानून और पर्यावरण कानून का काफी अनुभव है. वे आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में भी काम कर चुके हैं. 2004 में उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए स्थायी वकील (सिविल) नियुक्त किया गया था.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More