हेमंत सोरेन ने इडी के सामने पेशी से पहले कहा – यह तय करना है कि यहां किसका राज चलेगा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री व झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 17 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष अपनी पेशी से पहले कहा है कि लोगों को यह तय करना है कि यहां षड्यंत्रकारियों का राज चलेगा या मूलवासी-आदिवासियों का। उन्होंने कहा कि हमें सत्ता से बेदखल करने के लिए लोग लगे हुए हैं, इन्हें पता है कि अगर मैं पांच साल टिक गया तो मूलवासियों-आदिवासियों को इतना मजबूत कर दूंगा कि जो लोग बाहर से आकर यहां राजनीति करते हैं, उन्हें बाहर कर दूंगा।

हेमंत सोरेन की 17 नवंबर को अवैध खनन मामले में इडी द्वारा पूछताछ की जानी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि आप लोग खड़े रहिए, डटे रहिए मैं सबको एक-एक कर देख लूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ पनडुब्बी हैं जो पानी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज हमें एक और लड़ाई लड़नी है। हमने राज्य ले लिया है, लेकिन इसका हमें समग्र विकास भी करना होगा। उन्होंने कहा कि हम इसका विकास करने की क्षमता रखते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More