स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों-कर्मियों ने गोद लिए गए टीबी मरीजों के बीच किया पोषाहार का वितरण

दुमका : उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार सदर प्रखंड, दुमका के अन्तर्गत टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दुमका, प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी सदर प्रखंड दुमका एवं अन्य पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति में निक्षय मित्र के द्वारा ग्यारह टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग, सदर प्रखंड, दुमका के अन्तर्गत डॉ मो परवेज आलम, रजनी कुमारी, तारा सिंह, मर्शिला मरांडी, हेमलता सोरेन, प्रमिला यादव, मो मुन्नवर हुसैन, शैलेन्द कुमार, शिक्षा कुमार मंडल, बामदेव गोराय एवं राजकुमार गुप्ता निक्षय मित्र बने हैं, जो गोद लिए गये टीबी मरीजों को छह माह तक पौष्टिक आहार का वितरण कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम का दूसरा माह है। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी आनंद मोहन सोरेन ने सभी मरीजों के बीच जाकर हालचाल जाना तथा उन्हें दवा के साथ पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उनके द्वारा सभी निक्षय मित्र के इस सहराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही अन्य कर्मियों से भी इस नेक कार्य में जुड़ने का आग्रह किया गया। प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो परवेज आलम के द्वारा बतलाया गया कि गोद लिए गये टीबी मरीजों की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा समाज को टीबी मुक्त करने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस मौका में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुमित कुमार मंडल, बिनोद कुमार साह, प्रशांत सिंह, संदीप कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।


