Hazaribagh News: बेखौफ अपराधियों ने घर में घुस कर युवक को मारी गोली, मौत
-1024x614.jpg)
हजारीबाग: बेखौफ अपराधियों ने हजारीबाग में एक शख्स को उसके घर में घूस कर गोली मार दी. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मामला हजारीबाग के बड़कागांव क्षेत्र की है. मृतक की पहचान प्रकाश ठाकुर के रूप में हुई है. मृतक के सिर में गोली मारी गई है. घटना बीती रात लगभग 11 बजे की बतायी जा रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना पर डाडीकला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
जानकरी के मुताबिक प्रकाश ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर हजारीबाग जिला परिषद अध्यक्ष सुशीला देवी के पति लखन साहब पर गोली चलाने का आरोपी था, साथ ही डाडीकला स्कूल में ही एक पारा शिक्षक को भी गोली मारने का आरोप था. दोनों मामले में वह जेल में अभी काफी लंबे समय रहा. इसके बाद जमानत पर जेल से बाहर आया था.


