Hazaribagh News: पिकनिक मनाने जा रहे छात्रों की गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार, एक दर्जन छात्र घायल

तमासिन जलप्रपात जाने के क्रम में लखनु छलटा के पास तीखे व घुमावदार मोड़ होने के कारण ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क के नीचे चली गई.

हजारीबाग: कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी हजारीबाग मार्ग पर लखनु छलटा मोड़ के पास छात्रों से भरी एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में लगभग एक दर्जन छात्र घायल   हो गए हैं. सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. 

घटना के संबंध में बताया गया कि हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले 28 छात्र-छात्राओं को लेकर चतरा जिले के तमासिन जलप्रपात पिकनिक के लिए जा रहे थे. तमासिन जलप्रपात जाने के क्रम में लखनु छलटा के पास तीखे व घुमावदार मोड़ होने के कारण ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी सीधे सड़क के नीचे चली गई. गाड़ी सड़क किनारे करीब 10 फीट नीचे चली गई. इस हादसे में 11 छात्रों को चोट लगी है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More