रोजगार की तलाश में विदेश गया मजदूर नहीं लौटा, घर पहुंची मौत की खबर
दो साल पहले रोजगार के लिए गया था मलेशिया
झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर क्षेत्र के प्रवासी मजदूर वकील सिंह की मलेशिया में मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। दो साल पहले रोजगार के लिए विदेश गए मजदूर की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
गिरिडीह : प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र, अडवारा पंचायत के एक प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, रूपा कुमारी (20), सुजीत (18), काजल कुमारी (17) और नीतू कुमारी (13) को छोड़ गए।
सिकन्दर अली ने परिवार से मिलकर सांत्वना दी। घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली प्रवासी मजदूर के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में विदेश जाते हैं। उन्होंने कहा कि काम के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में प्रवासी मजदूरों की मृत्यु की घटनाएं आम हैं।
समाजसेवी ने सरकार से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से युवाओं को विदेश जाने की मजबूरी नहीं होगी और ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
