Giridih News: एसपी के निर्देश पर नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए का दिया प्रशिक्षण

गिरिडीह एसपी कार्यालय सभागार में अनुसंधानकर्ताओं को नए कानूनों की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक।

गिरिडीह: पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देशानुसार आज दिनांक 28.09.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अवस्थित सभागार में जिले के अनुसंधानकर्ताओं (पुलिस निरीक्षक से सहायक अवर निरीक्षक स्तर तक) के लिए नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)—के संबंध में रिफ्रेशर प्रशिक्षण सह कार्यशाला के प्रथम चरण का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अनुसंधानकर्ताओं (IOs) को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई तथा नए कानूनों के अक्षरशः अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध अनुसंधान आधुनिक पुलिसिंग की रीढ़ है, तथा किसी भी प्रकार की प्रक्रियागत व तकनीकी चूक से बचते हुए न्यायालय में दोषसिद्धि दर (Conviction Rate) बढ़ाना प्राथमिक लक्ष्य होना चाहिए।

कार्यशाला में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी स्तर के वरीय पदाधिकारियों एवं अभियोजन पदाधिकारियों द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में संपत्ति व शरीर के विरुद्ध अपराध, संगठित अपराध तथा साइबर अपराध से जुड़ी नई धाराओं पर तुलनात्मक विवरण के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी अनुसंधानकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से यह कार्यशाला निर्धारित समय-सारणी के अनुसार 07 अक्टूबर 2026 तक निरंतर संचालित की जाएगी। प्रत्येक दिन इस कार्यशाला में 50 पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More