Giridih News: युवक की गला रेत कर हत्या, छठ मनाने आया था घर

छोटू की गला रेत कर हत्या की गयी है. उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान भी हैं. बताया गया कि वह छठ पर्व मनाने के लिए घर आया था.

गिरिडीह: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान हेठलापीठ निवासी 30 वर्षीय छोटू दास के रूप में हुई है. बताया गया कि वह छठ पर्व मनाने के लिए घर आया था. बुधवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठलापीठ और सिमरियाधोड़ा के बीच उसका शव मिला. 

छोटू की गला रेत कर हत्या की गयी है. उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान भी हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस के कथनानुसार छोटू की हत्या मंगलवार की रात से बुधवार की सुबह के बीच की गई है. पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है. मृतक की पहले से किसी से दुश्मनी है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि हत्यारे को जल्द ही खोज लिया जाएगा. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More