Giridih News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पर्व, पूजा में शामिल हुए मंत्री सुदिव्य कुमार

इस दौरान मांदर के थाप पर झुमर नाचते हुए पूजन स्थल से सभी युवक युवतियां निकली और पारंपरिक नृत्य शैली के माध्यम से रोड शो करते हुए शहर भ्रमण किया।

गिरिडीह: प्रकृति का पर्व सरहुल गिरिडीह में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदिवासी समुदाय के पूजा स्थल शहर के मांझीथान में आदिवासी छात्रसंघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले से आदिवासी समाज के युवाओं का जुटान हुआ। जहां से मांदर की थाप पर झूमर नृत्य के साथ शहर में जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान मांझीथान में मुख्य पुजारी नायके बाबा सुंदर मुर्मू ने प्रकृति के पुष्प साल वृक्ष के निचे सरहुल की पूजा अर्चना की और आदिवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

इस मौके पर सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू कार्यक्रम में शामिल हुए और मांझीथान में माथा टेकने के बाद सभी को सरहुल की शुभकानाएं दी।इस दौरान मांदर के थाप पर झुमर नाचते हुए पूजन स्थल से सभी युवक युवतियां निकली और पारंपरिक नृत्य शैली के माध्यम से रोड शो करते हुए शहर भ्रमण किया।

जिसमें भाजपा नेता नुनु लाल मरांडी, झामुमो नेता शिवम श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद, नूनका टुडू, नुनु राम किस्कू, सिकंदर हेंब्रम, आदिवासी छात्रसंघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, सचिव मदन हेंब्रम, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू, कोषाध्यक्ष चांद सोरेन के अलावे मुजिलाल टुडू, समीर मुर्मू, अनिल हेंब्रम, गणेश हांसदा, रितेश सोरेन, छात्रनायक सोनालाल मुर्मू, भोला राम टुडू, प्रदीप मरांडी, सूरज मुर्मू, छात्र नायिका रेणुका हांसदा, तिसरी से दिमोल मरांडी, किशोर मुर्मू, समाजिक कार्यकर्ता दिलीप मुर्मू सहित जिले भर से लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More