Giridih News: चैती दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए बैठक सम्पन्न, लिए गए कई निर्णय

बैठक में मुख्य रूप से चैती दुर्गा पूजा का सफल आयोजन पर चर्चा की गई इस बीच पूजा समिति की सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आगामी चैती दुर्गा पूजा बहुत ही धूम धाम से मनाई जाएगी वही चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।

गांवा:  काली मंडा के प्रांगण में आगामी चैती दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया यशवंत सिंह ने किया व संचालन ललित पांडे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चैती दुर्गा पूजा का सफल आयोजन पर चर्चा की गई इस बीच पूजा समिति की सदस्यों ने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी आगामी चैती दुर्गा पूजा बहुत ही धूम धाम से मनाई जाएगी वही चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए मेले में सीसीटीवी कैमरे एवं लाइट की विशेष व्यवस्था की जाएगी। वही पूजा समिति के सदस्य प्रशासन के सहयोग के लिए मुस्तैद रहेंगे। वही चैती दुर्गा पूजा का कमेटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्व सहमति से श्री किशोर सिंह को अध्यक्ष ललित पांडे को सचिव जयप्रकाश राम को कोषाध्यक्ष एवं राहुल चौधरी को सह सचिव बनाया गया वहीं मुन्ना सिंह जीतू सिंह, गणेश यादव, शुभम भानु, अनिल राम जितेंद्र राम, सोनू कुमार, सागर गुप्ता, विशाल राणा, भगवान दास बर्नवाल, डोमी सिंह, जनार्दन सिंह, राजेश तूरी समेत 21 सदस्यों का चयन किया गया वहीं मेले के सफल आयोजन के लिए भी सदस्यों को कई तरह की जिम्मेदारी दी गई।

मौके पर विकास रंजन ,सतीश रंजन विशाल राउत, रवींद्र राणा, वेदप्रकाश अवस्थी,दिलीप पांडेय,टिंकू सिंह,मनोज सिंह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More