Giridih News: जमुआ प्रखंड मुख्यालय में जिला प्रशाशन के पहल पर लगा ब्लड डोनेशन केम्प

बीडीओ अमल कुमार ने कहा कि ब्लड से किसी की जान बच सकती है,किसी को जीवन दान मिल सकता है ।इस लिए प्रत्येक इंसान को ब्लड डोनेट करना चाहिए।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि रक्त दान को महादान का दर्जा दिया गया है ।कहा कि इससे बड़ा कोई दान नही हो सकता, रगों में बहने वाला खून काफी महत्व रखता है।

जमुआ, गिरिडीह : जमुआ प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में जिला प्रशासन के पहल पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन शनिवार को किया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर ब्लड दान किया।

इस अवसर पर बीडीओ अमल कुमार ने कहा कि ब्लड से किसी की जान बच सकती है,किसी को जीवन दान मिल सकता है ।इस लिए प्रत्येक इंसान को ब्लड डोनेट करना चाहिए।मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने कहा कि रक्त दान को महादान का दर्जा दिया गया है ।कहा कि इससे बड़ा कोई दान नही हो सकता, रगों में बहने वाला खून काफी महत्व रखता है।

बिसूत्री अध्यक्ष जुन्नैद आलम ने कहा ब्लड डोनेशन स्वास्थ्य और मानवता की दृष्टि से भी अहम है,इस लिए हर सक्षम व्यक्ति को कम से कम 90 दिनों के अंदर एक बार ब्लड डोनेट करना चाहिए।ब्लड बैंक गिरिडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सोहेल अख्तर ने कहा कि आज के इस कैम्प में 56 पुरूष एवं महिलाओं ने अपना अपना ब्लड डोनेट किया है,जिसमे 51 पुरूष एवं पांच महिला सामिल है।कहा कि ब्लड डोनेट करने वाले को हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता।कहा कि हार्ट के मरीज को धूप से,गर्मी से,तनाव से,ज्यादा परिश्रम से बचना चाहिए।कहा कि ब्लड डोनेट करने से ब्लॉकेज की समस्या नही होती।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुलदीप तिर्की ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक वर्ष में कम से कम एक बार ब्लड डोनेट करना चाहिए।कहा कि इससे हार्ट, किडनी,ब्लड प्रेशर सब संतुलित रहते हैं।

केम्प में ब्लड बैंक गिरिडीह की टीम ब्लड सेंपल टेस्ट एवं ब्लड संग्रह एवं डेटा तैयार करने का काम कर रही थी,जिसमे मुख्य रूप से लैबटेक्निसियां सोहेल अहमद,संत कुमार,विनीता कुमारी,आनंद कुमार,जीएनएम शबाना खातून एवं शुशीला टुडू सामिल थे।

ब्लड डोनेशन कैम्प का उद्घाटन करने के पश्चात  प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव,20 सूत्री अध्यक्ष जुन्नैद आलम,बीडीओ अमल कुमार,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चीना खान, काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष निज़ामुद्दीन अंसारी, केंदुआ मूखिया प्रतिनिधि रंजीत मंडल आदि ने ब्लड डोनेट कर लोगों को प्रेरित किया।वहीं जमुआ प्रेस क्लब से मो जफर इक़बाल ने ब्लड डोनेट किया इसके अलावे,समाजसेवी अजय द्विवेदी,पंचायत सचिव कौसल कुमार,मिथलेश अग्रवाल,रामरतन भारद्वाज, मनरेगा संघ के प्रखंड सचिव याकूब अंसारी,राजेस साहू,बीएफटी उमेश यादव,मनोज कुमार,सहित प्रखंड एवं बालविकास परियोजना कार्यालय के दर्जनो कर्मियों ने केम्प पहुंच कर रक्त दान किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More