Giridih News: स्थायी समिति के अध्यक्षों का प्रशिक्षण सम्पन्न
11-1024x614.jpg)
गिरिडीह: झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत गावां प्रखण्ड अंतर्गत सभी सत्रह पंचायत के स्थायी समिति के अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का दोनों बैच सोमवार को सम्पन्न हो गया यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अमित कुमार उपेंद्र कुमार सचिन शर्मा, अभिजीत कुमार एवं नवीन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायतों में गठित स्थायी समिति के अध्यक्षों को उनके कार्य एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम पंचायत पिहरा पश्चिमी मुखिया सह मास्टर ट्रेनर अमित कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने के लिए उक्त सभी समिति को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना अतिआवश्यक है। स्थायी समिति के अध्यक्ष की पूर्ण जिम्मेवारी है कि सभी समितियों का बैठक समय पर हो और पंचायत के विकास के लिए हमेशा अच्छी और सुदृढ़ योजना बनाएं एवं अभियान का रूप देते हुए पंचायतें कार्य करें। प्रशिक्षण में उपस्थित प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, गावां संजय कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत अपने अपने पंचायतों में स्थायी समिति को सक्रिय करते हुए अपने अपने कार्यो का निर्वहन कर पंचायतों के विकास में अपना योगदान देने का कष्ट करेंगें।
प्रशिक्षण में उपेंद्र कुमार मुखिया कन्हाई कुमार, चंदन कुमार,गायत्री देवी, ऐशा प्रवीण, रजिया खातून, अनिता देवी, वार्ड सदस्य बिनोद पासवान, जयप्रकाश साव, राजेश गुप्ता, उदय भुइयां, बच्चू यादव, साजिद रजा, सुनीता देवी, चंपा शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया।


