Garhwa News: भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी ने गढ़वा से किया नामांकन

गढ़वा में इस बार मंत्री मिथलेश ठाकुर से सत्येंद्रनाथ तिवारी की सीढ़ी टक्कर है. साथ ही पूर्व मंत्री रह चुके गिरिनाथ सिंह भी कल गढ़वा से ही नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले हैं.    

गढ़वा: भाजपा से प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. इस अवसर पर कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी मौजूद थे, साथ ही उत्तर प्रदेश के विधायक भूपेश चौबे भी उपस्थित रहे.

इस अवसर पर सत्येंद्र तिवारी ने कहा, आज क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लोगों की मांग है कि मेरा सत्येंद्र मुझको लौटा दो। बता दें कि गढ़वा में इस बार मंत्री मिथलेश ठाकुर से सत्येंद्रनाथ तिवारी की सीढ़ी टक्कर है. साथ ही पूर्व मंत्री रह चुके गिरिनाथ सिंह भी कल गढ़वा से ही नामांकन पर्चा दाखिल करने वाले हैं.     

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More