EVM में सीलबंद मतों की गणना कल, सबसे पहले तोरपा सीट के रिजल्ट आने की संभावना

सबसे अंत में धनवार, पोड़ेयाहाट, नाला, सिमरिया, बोकारो का परिणाम आएगा. यहां 24-24 राउंड में मतों की गणना होनी है.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी रांची में मतगणना कल होने वाली है. इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में काउंटिंग सेंटर बनाए हैं. कुल 65 काउंटिंग हाल में 719 टेबल पर मतों की गणना होगी. विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतदान के लिए आवश्यकता के अनुसार चार से 20 टेबल लगाए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के तहत दो चरणों में किये गए मतदान के वोटों की गणना 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी. सुबह 8:30 बजे से EVM के मतों की गिनती शुरू की जाएगी. पहले राउंड की मतगणना का परिणाम सुबह 9:30 बजे आना संभावित है. समय पर मतगणना शुरू हुई तो सबसे पहले तोरपा का परिणाम आ जाएगा, क्योंकि यहां सबसे कम 13 राउंड में ही मतों की गणना होगी. सबसे अंत में धनवार, पोड़ेयाहाट, नाला, सिमरिया, बोकारो का परिणाम आएगा. यहां 24-24 राउंड में मतों की गणना होनी है.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More