निपु सिंह ने किया नामांकन, हटिया से लड़ेंगे चुनाव

निपु सिंह बोले, सहारा का पैसा दिलवाने और प्राइवेट स्कूलों के मनमानी को रोकने के लिए हटिया विधानसभा चुनाव लड़़ रहा हूं.

रांची: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने गुरुवार को हटिया विधानसभा से नामांकन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे विधायक बनने का शौक नहीं है. मैं जनता के दुख और दर्द को दूर करने के लिए मजबूरी में हटिया विधानसभा में उतर रहा हूं.
 
निपु सिंह ने कहा कि बहुत दुख होता है. कई लाख गरीबों का सहारा इंडिया में पैसा फंसा हुआ है, जो मिल नहीं रहा है. पैसा नहीं मिलने के कारण जनता बहुत दुखी है. यही हाल प्राइवेट स्कूल का है. प्राइवेट स्कूलों में हर साल फी बढ़़ रहा है और री-एडमिशन के नाम पर हर साल करोड़ों से अधिक रुपया बड़े-बड़े स्कूल असूली कर रहे हैं. इसे देखते हुए मजबूरी में हटिया विधानसभा लड़ रहा हूं ताकि अपने आप को मजबूत कर के आंदोलन को तेज करूं और हटिया के एक-एक जनता के चेहरे पर खुशी ला सकूं. यही मेरा सपना है और कहा कि जिस तरह सरकारी स्कूल में पढ़ाई फ्री होता है और सरकारी अस्पताल में इलाज फ्री होता है उसी तरह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई और प्राइवेट अस्पताल में इलाज फ्री हो.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More