इस बार दुमका सीट से होगी सोरेन परिवार की विदाई : दीपक प्रकाश

दुमका : राज्य में दो सीटों (दुमका और बेरमो) पर हो रही विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-election) की प्रचार प्रसार तेज होती जा रही है. पाटियां अपने-अपने रणनीति के अनुसार क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों से चुनावी सभा और जनसंपर्क अभियान (Public relations campaign) चला रहे हैं. ताकी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कर सकें. सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)  दुमका सीट का खुद कमान संभाले हुए हैं और अपने भाई बसंत सोरेन के लिए चुनाव प्रचार करने बीते दिन दुमका पहुंचे हैं.

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (BJP state president Deepak Prakash) लगातार दुमका सीट पर अपना पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं. वे लगातार दुमका सीट के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी सभा और जनसंपर्क अभियान चलाकर बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर लुईस मरांडी (BJP candidate Dr. Lewis Marandi) की जीत सुनिश्चित करने में लगे हैं. चुनावी सभा में उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में आदिवासियों पर लगातार अत्याचार हो रहा है फिर भी हेमंत सरकार मोनी बाबा बनी हुई है.

केंद्र सरकार (central government) द्वारा चलाई जा रही जन योजना लोगों तक राज सरकार नहीं पहुंचने दे रही है. जिससे जनता का लाभ उन योजनाओं से नहीं मिल पा रहे हैं. राज्य में नाबालिग युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Rape and murder) लगातार हो रहा है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से घटनाएं लगातार हमारे सामने आ रही है. हेमंत सरकार आने के बाद झारखंड में अब तक 12 सौ से अधिक दुष्कर्म की घटना घट चुकी है. अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रहा है. इसलिए वह ऐसी घिनौना कार्य कर रहे हैं.

राज्य में प्रतिदिन पांच हत्याएं हो रही है. श्री प्रकाश ने कहा कि जनता इस बार सोरेन परिवार की दुमका सीट से विदाई देगी. दुमका की जनता अपना मन बना लिया है वो बीजेपी की पक्ष में अपना मतदान करेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More