आदिवासी समाज के लोगों से मारपीट करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

दुमका : दुमका जिले के रामगढ प्रखंड में आदिवासी समाज के लोगों से मारपीट किए जाने के मामले की शिकायत दुमका के आइजी से करके कार्रवाई की मांग की गयी है. आदिवासी समाज के युवाओं ने एक ज्ञापन देकर कहा है कि रामगढ़ प्रखंड में दिनांक दो जुलाई को जोगिया और 7 जुलाई को बड़ा खरौनी गांव में प्रतिबंधित मांस बेचने वाले आदिवासी समाज के लोगों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घेर करके मारपीट की.

बजरंग दल के लोगों का का इस प्रकार कानून को अपने हाथ में लेते हुए आदिवासियों पर अत्याचार करना सामाजिक रूप से बहुत ही दुःखद घटना है. ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी आदिवासी छात्र इस घटना का निंदा करते हैं और इस घटना को लेकर हम लोग काफी दुःखी हैं. इस प्रकार निचले वर्ग के लोगों पर अत्याचार करना और अमानवीय घटना है.

इस घटना से आदिवासी और बजरंग दल के बीच सामाजिक तनाव हो सकता है. इस प्रकार की घटना को जल्द से जल्द प्रशासन द्वारा रोकने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए. ज्ञापन में मांग की गयी है कि इस तरह की कार्रवाई करने पर रोक लगायी जानी चाहिए और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

ज्ञापन देने वालों में से श्यामदेव हेंब्रम, जोसेफ बास्की, इमानुएल हेंब्रम, ठाकुर हांसदा, सुलीश सोरेन, सनीलाल हांसदा, सिमोन मुर्मू आदि लोग शामिल हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More