16 दरिंदों ने लड़की के साथ किया था गैंगरेप, 11 दोषी करार, 10 को सजा का ऐलान

रांची/दुमका: जिला व अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय पवन कुमार की अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को 11 नामजद आरोपियों को दोषी करार दिया, इन हैवानों को अदालत 10 जून को सजा सुनाएगी। इसी कांड से संबंधित पांच नाबालिकों का मामला अभी जुवेनाइल कोर्ट में विचाराधीन है।
सामूहिक दुष्कर्म की ये वारदात 6 सितंबर 2017 को देर शाम श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर मौजूद एक सुनसान मैदान में हुई थी। 19 वर्षीय पीड़िता अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ घूमकर सायंकालीन बेला में घर वापस लौट रही थे, कि दोनों को आधा दर्जन लड़कों ने घेर लिया। उनके कैश चार हजार व मोबाइल ये कहते हुये मांगा कि तुमलोग गलत काम करने आये हो। इनके साथ मारपीट भी की। इनलोगों ने फोन करके वहाँ स्कूटी से दो- तीन लड़के और बुलाये, फिर पैदल व बाइक से 8 से 9 लड़के पंहुचे। इसके बाद सभी लड़कों ने हथियार का भय दिखाकर पीड़िता के साथ रेप किया था। पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भादवि के धारा 323, 341, 342, 387, 376(डी), 504, 506, 201/ 34 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 97/17) दर्ज करने के 36 घंटे के भीतर 8 सितंबर को 16 नामजद अभियुक्तों को दबोचकर जेल भेज दिया था। मामले में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक एसपी सिन्हा पैरवी कर रहे हैं।
[URIS id=9499]


