दुमका में जनजातीय सुरक्षा मंच का सम्मेलन संपन्न

दुमका : जनजातीय सुरक्षा मंच का दुमका जिला का सम्मेलन आज यज्ञ मैदान में संपन्न हो गया। इसमें हजारों जनजातीय महिला-पुरुष ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पथ पर रैली निकालकर किया गया। रैली में एक ही नारा था कि धर्मांतरित हुए जनजातीय लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाए। रैली के बाद मुख्य अतिथि को मंच पर लोटा पानी से स्वागत किया गया।

भारत माता व कार्तिक उरांव के चित्रों पर पुष्प डाल कर व दीप जला कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। सुलेमान शंकर मुर्मू, प्रांत सह संयोजक ने अपने संबोधन में बताया कि अनुच्छेद 341 में यह प्रावधान है कि जो अनुसूचित जाति के लोग धर्म परिवर्तन कर लेंगे, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन अनुच्छेद 342 में यह अनुसूचित जनजातियों पर लागू है। इस प्रावधान को हटाया नहीं गया, जिसके फलस्वरूप जनजातियों के 80 पर्सेंट नौकरी ईसाई धर्म मानने वालों को मिलती है।

मोतीलाल किस्कू, प्रांतीय संयोजक ने संताल परगना टेनेंसी एक्ट में जनजातियों की सुविधा के बारे में बताया। समाज सेवी संतलाल मरांडी ने गीत गाकर अपनी भावना प्रकट की। फिनलैंड की स्वामिनी अनुराधा ने जिन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया है तथा अभी दुमका में निवास कर रही हैं, उन्होंने अपना अनुभव उस धर्म के बारे में बताया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More