भाजपा को डबल झटका, गणेश महली थामेंगे झामुमो का दामन तो मेनका सरदार ने छोड़ी पार्टी

गणेश महली झामुमो की टिकट पर सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे. झामुमो के आला नेताओं से उनकी बात पक्की हो चुकी है. जमशेदपुर में मेनका सरदार ने भी प्राथमिक सदस्यता के साथ पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है.

रांची: दो बार सरायकेला से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके भाजपा अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महली ने पार्टी से बगावत करते हुए झामूमो से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. दरअसल, शनिवार की शाम भाजपा ने अपने 66 प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी, जिसके बाद से सूची में कई विधायकों ने अपना नाम ना पाकर नाराज़गी जाहिर की है. इसी तरह गणेश महली ने भी सूची में अपना नाम ना पाकर नाराज़गी जताई. 

जिसके बाद उन्होंने ऐलान कर दिया कि वे झामुमो की टिकट पर सरायकेला से चुनाव लड़ेंगे. झामुमो के आला नेताओं से उनकी बात पक्की हो चुकी है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस पार्टी का 25 वर्षों से झंडा ढोया वो आज दूसरे दलों की राह पर (परिवारवाद) चल पड़ी है. ऐसे में मैंने अपने शुभचिंतकों और समर्थकों के सम्मान के लिए झामुमो से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. यहां की जनता की यही मांग है. उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ जल्द ही झामुमो में शामिल होने जा रहे है. इस तरह यह प्रतीत हो रहा है कि झारखंड में भाजपा को एक और बड़ा झटका जल्द लगने वाला है.

मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा

इधर जमशेदपुर से पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रहीं टीएसी की सदस्य मेनका सरदार ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेज दिया है. मेनका सरदार ने प्राथमिक सदस्यता के साथ पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे दिया है.

भाजपा को डबल झटका, गणेश महली थामेंगे झामुमो का दामन तो मेनका सरदार ने छोड़ी पार्टी
इस्तीफा

 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More