डॉ धुनि सोरेन ने सांसद सुनील सोरेन से मुलाकात की, विदेश में संताली समाज के कार्याें से कराया अवगत

दुमका : दुमका परिसदन में दुमका के सांसद सुनील सोरेन से डॉ धुनि सोरेन ने औपचारिक मुलाकात कर उन्हें अपनी दो लिखित पुस्तक हिस्ट्री ऑफ संथाल एवं ऑटोबायोग्राफी आत्मकथा भेंट की। डॉ धुनि सोरेन ने बताया कि अमेरिका में जो संतालवासी बसे हैं, उनका एक संघ बनाया गया है, इस संघ का नाम संताल इंटरनेशनल एसोसिएशन है। इस एसोसिएशन में करीब 50 लोग शामिल हैं।

डॉ धुनि सोरेन ने बताया कि इस एसोसिएशन में वे स्वयं मुख्य सलाहकार हैं। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का काम बच्चों को संताली भाषा सीखाना, संताली भाषा पढना-बोलना आदि है। इसके अलावा मुलाकात के दौरान डॉ धुनि सोरेन ने बताया कि उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए तीन बार पत्र लिखा, मेल भी किया पर अभी तक ना पत्र का और ना मेल का कोई जवाब आया है। उन्होंने दुमका के सांसद सुनील सोरेन से आग्रह किया है कि इन सारी बातों को वे राष्ट्रपति के समक्ष रखें ताकि मुलाकात हो सके। सांसद सुनील सोरेन ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द आपकी मुलाकात भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More