सोहराय के मौके पर अग्रिम वेतन और पांच दिन की छुट्टी की मांग

दुमका : दिसोम मांझी थान समिति, दुमका के तत्वावधान में बालेश्वर हेंब्रम के नेतृत्व में चार जनवरी को एक ज्ञापन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उपायुक्त, दुमका के माध्यम से प्रेषित किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि संथाल आदिवासियों का सबसे बड़ा पर्व सोहराय के मौके पर सरकारी कर्मचारियों को अग्रिम वेतन और 5 दिनों का अवकाश दिया जाए।

मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन से इस आशय की उम्मीद जतायी गयी है। झारखंड सरकार द्वारा अभी तक अन्य धर्म संप्रदाय के समुदाय को अपने पर्व त्यौहार में अग्रिम वेतन एवं विशेष रूप से छुट्टी दी जाती है, परंतु इस महापर्व के मौके पर आदिवासी के साथ ऐसा व्यवहार होना दुर्भाग्यपूर्ण है। अतः समिति के समस्त पदाधिकारी ने अपनी मांगों को पूरा करन का मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। ताकि झारखंड राज्य के अबुआ दिसोम अबुआ राज्य के सपने को सार्थक किया जा सके। आज इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य सलाहकार .अजय हेंब्रम, मुख्य संरक्षक चंद्रमोहन हांसदा, दिसोम गुडित सुभाष चंद्र सोरेन, बबलू टूडू एवं कैप्टन सोरेन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More