रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर साहिबगंज में कार्यक्रम का आयोजन

साहिबगंज : विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के मौके पर टैगोर विचार मंच, साहिबगंज व एनएसएस साहिबगंज महाविद्यालय के द्वारा स्टेशन परिसर में रवींद्र प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रंजीत कुमार सिंह, अध्यक्ष, टैगोर विचार मंच ने किया। उन्होंने कहा.आज अमृत महोत्सव की प्रसंगिकता इस बात से लगाई जा सकती है कि राष्ट्रगीत जो उन्होंने लिखा था जन-गण-मन आज हर देशवासियों के दिलो-दिमाग में और राष्ट्र के नागरिक के हृदय में बसता है।
पुण्यतिथि पर वृक्षारोपण को उत्सव के रूप में मनाते हैं जो कि बोलपुर के शांति निकेतन में 1942 ईस्वी से देखने को मिलता है। उन्होंने कहा पर्यावरण संतुलन को लेकर आज हरेक व्यक्ति चिंता में है व पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण बीमारी का घर बनता जा रहा है। पर्यावरण संतुलन के लिए टैगोर ने देशवासियों को आज से 80 साल पहले आगह किये थे। इसलिए आज के इस अवसर पर हमें शपथ लेना चाहिए जीवन में पेड़ जरूर लगाएं। सचिव हिमांशु शेखर गुहा ने कहा कि शांति निकेतन में 1941 ई में विश्वकवि के मरनोपरांत आज तक हर साल इस तिथि पर उनकी याद में वृक्षारोपण किया जाता है। उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में डॉ देवव्रत गुप्ता, अनुराग सिंह, प्रदीप सरकार, शरद पोद्दार, प्रो प्रशांत भारती, सुदर्शन कुमार, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी, पलक, प्रिया, रानू, निधि, संगीता, अंकित, तरुण, पारस, जमील, रंजन आदि एनएसएस वॉलिंटियर्स छात्र-छात्राएं व शहर के गण्यमान्य व्याक्ति थे।


