भाजपा भ्रष्टाचारियों को उम्मीदवार बनाने में अव्वल: कांग्रेस

सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा में उम्मीदवार बनने के तीन योग्यताएं हैं- सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होना, दूसरे दल का होना, बड़े नेताओं का रिश्तेदार होना. भ्रष्टाचारियों की पूरी फौज भाजपा ने झारखंड में उतार रखी है.

रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस पर लगाए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के खुद का दामन कालिख से भरा हुआ है और वह कांग्रेस पर आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा में उम्मीदवार बनने के तीन योग्यताएं हैं- सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होना, दूसरे दल का होना, बड़े नेताओं का रिश्तेदार होना. भ्रष्टाचारियों की पूरी फौज भाजपा ने झारखंड में उतार रखी है. पूरे देश में उम्मीदवारों का सर्वे उठाकर देखा जाए तो भाजपा भ्रष्टाचारियों को उम्मीदवार बनाने में अव्वल है.

उन्होंने कहा, आज भाजपा के झारखंड सहित देश में सांसद और विधायकों की संख्या 60% ऐसे नेताओं की है जो दूसरे दलों से आए हुए हैं. झारखंड बीजेपी की पूरी टीम दूसरा दलों की आयातित नेताओं की है. खुद भाजपा के प्रदेश प्रमुख मरांडी जी इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है. बड़े नेताओं के नजदीकी रिश्तेदारों की उम्मीदवारी के मामले में भाजपा पहले नंबर पर है और परिवारवाद का जीता जागता उदाहरण झारखंड बीजेपी है. श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, श्रीमती गीता कोड़ा, श्रीमती मीरा मुंडा,रोशन चौधरी, चंपई सोरेन,बाबूलाल सोरेन,भानु प्रताप शाही,पुष्पा देवी जैसे लोग इस चुनाव में उम्मीदवार के रूप में सामने है जो परिवारवाद का नमूना मात्र है.

हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने घर के आंगन को नहीं देखा जहां उनके नेता कार्यकर्ता हताश निराश खड़े आयातित नेताओं की चापलूसी करने को मजबूर हैं. भाजपा के दरवाजे अपने कार्यकर्ताओं के लिए बंद और दूसरे दलों के नेताओं के लिए खुले हैं. अभद्रता और अपशब्दों का प्रयोग भाजपा नेताओं का गहना है जिसकी दीक्षा उन्होंने अपने गुरुदेव नरेंद्र मोदी जी से ली है. उन्होंने हिमंता बिस्वा को सलाह देते हुए कहा कि बिना विचारे कांग्रेस को आईना दिखाने से पहले अपने चेहरे को जरूर देख ले ताकि जनता के सामने आपका काला चरित्र उजागर ना हो जाए.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More