कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने भरा पर्चा, हटिया से हैं उम्मीदवार

अजयनाथ शाहदेव हटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के समक्ष पर्चा भरा.
रांची: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव ने आज नामांकन किया. वह हटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को उन्होंने मुख्य निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल किया.

