सीएम हेमंत सोरेन से जुड़े शेल कंपनी मामले की सुनवाई टली, अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना

रांची : झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों से जुड़ी सेल कंपनी, माइनिंग लीज और मनरेगा से जुड़े मामले की होनवाली सुनवाई टल गयी है। सुनवाई टलने के बाद हाईकोर्ट की तरफ से दोनों पार्टियों को बेंच नहीं बैठने की सूचना दे दी गयी है। अब यह सुनवाई 12 जुलाई को होने की संभावना है।

बता दें कि हाईकोर्ट में शेल कंपनी और माइनिंग लीज मामले की मैरिट पर अब सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में प्रार्थी की ओर से पक्षा रखा गया था। गौरतलब हो कि इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अदालत में सुनवाई से पहले शपथ-पत्र दाखिल किया गया है, जिसमें उनकी ओर से प्रार्थी शिवशंकर के आरोपों को गलत बताते हुए कहा गया है कि उन पर मनगढ़ंत आरोप लगाये गये हैं। वहीं, शपथ-पत्र में राज्य सरकार ने अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More